बिहार

स्कूटी से 5.5 लीटर देसी शराब बरामद, चालक फरार

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। राजधानी पटना में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी पर रखे प्लास्टिक के बोरे से करीब 5.5 लीटर देसी शराब बरामद की।

बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है। चौक थानाध्यक्ष राज किशोर के अनुसार, फरार चालक की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी

error: