उत्तरप्रदेश

सहारा को-ऑपरेटिव के 4 डायरेक्टर गिरफ्तार, सुब्रत राय की आज पटना हाई कोर्ट में पेशी

रायपुर(न्यूज़ क्राइम 24): छत्तीसगढ़ की पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए सहारा इंडिया कोऑपरेटिव कंपनी के चार डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। राजनादगांव की पुलिस ने गुरुवार को लखनऊ के सहारा मुख्यालय से इन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पटना हाईकोर्ट ने सुब्रत राय को 13 मई को हाजिर होने के आदेश दिए हैं। इस मामले में 2000 से ज्यादा लोगों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।करोड़ों निवेशकों का अरबों खरबों रुपया डकार कर बैठी सहारा इंडिया कंपनी के खिलाफ छत्तीसगढ़ की पुलिस ने दमदार कार्रवाई की है। दरअसल इन निवेशकों का पैसा न लौटाने के मामले में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस ने सहारा के मालिक सुब्रत राय सहित कॉपरेटिव कंपनियों के डायरेक्टरों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की थी। जिसके बाद गुरुवार को राजनांदगांव पुलिस लखनऊ पहुंची और लाल जी वर्मा सहित एसएम सहाय, खालिद चौधरी और प्रदीप श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस इन्हें लेकर अलीगंज थाने पहुंची। इस बीच सहारा के प्रबंधन ने अपने प्रभाव का भरपूर इस्तेमाल किया लेकिन छत्तीसगढ़ पुलिस ने किसी दबाव के आगे झुकने से इन्कार किया और अंततः इन चारों डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर राजनांदगांव के लिए रवाना हो गई।

वहीं दूसरी ओर पटना हाई कोर्ट ने सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रतो राय को आदेश दिया है कि वह 13 मई को व्यक्तिगत रूप से हाई कोर्ट में उपस्थित हो। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो हाईकोर्ट उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर सकता है। इसके पहले 11 मई को पटना हाई कोर्ट की पेशी में सहारा प्रमुख की ओर से स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उपस्थित ना रहने का आवेदन दिया गया था।

Advertisements
Ad 1

जिसे नकारते हुए हाईकोर्ट ने एक बार फिर उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। पटना सहित पूरे बिहार में लाखों लोगों का अरबों रुपया सारा इंडिया में निवेश है और परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी कंपनी इस पैसे को नहीं लौटा रही है।

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

error: