झारखण्ड

24 घंटे में ब्लैक फंगस से 3 की मौत, रांची में 3 नये केस

रांची: राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले अब 400 के लगभग हैं. हर रोज आनेवाले नये संक्रमण के केस में भले ही कमी हुई है, पर ब्लैक फंगस के कई मामले सामने आये हैं. झारखंड में पिछले 24 घंटे में ब्लैक फंगस से 3 लोगों की मौत हो गयी है. इसके अलावा सोमवार को रांची में ब्लैक फंगस के तीन नये केस मिले हैं।इससे एक बार फिर हेल्थ डिपार्टमेंट की नींद उड़ गयी है. 3 नये केस मिलने के बाद झारखंड में यह आंकड़ा 156 पर पहुंच गया है. जबकि इससे मरने वालों की संख्या 29 पहुंच गयी है।रिकवरी की बात करें तो अब तक 78 लोग इस बीमारी से ठीक होकर घर जा चुके हैं. झारखंड में ब्लैक फंगस के 98 कंफर्म केस हैं जबकि 58 सस्पेक्टेड सामने आ चुके हैं।बताते चलें कि झारखंड सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है. साथ ही हॉस्पिटल्स में इलाज के लिए समुचित इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया