झारखण्ड

बालू लाने गयी तीन बच्चिंयों की डैम में डूबने से मौत

गिरिडीह: देवरी थाना क्षेत्र के गादिकला गांव में डैम में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि करमा पर्व की शुरुआत करने के लिए बालू लाने के लिए गईं थी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालू निकालने के लिए तीनों बच्ची एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर डैम में उतरी थी। गहराई का अंदाजा नही होने के कारण सबसे पहले रेणु गहरे पानी में डूबने लगी। आपस मे अपना हाथ पकड़े होने के कारण तीनों एक-एक कर के गहराई में खिंचाते चली गई।
मृतक की पहचान त्रिभुवन यादव की 16 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, इनके भतीजे किशोर यादव की 15 वर्षीय बेटी रेणु कुमारी व लक्ष्मण स्वर्णकार की 17 वर्षीय बेटी मुनिता कुमारी के रूप में हुई है।इसमें दो बुआ-भतीजी और एक पड़ोस की युवती थी।घटना के एक घंटे के बाद तीनों यवतियों का शव डैम से बाहर निकाला गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: