बिहार

संपतचक में वाहन जांच देख बदमाशों में मचा हड़कंप, दो बाइक छोड़कर खेत के रास्ते फरार

फुलवारीशरीफ, अजीत। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संपतचक में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को देख दो संदिग्ध बाइक सवार अपनी गाड़ियां वहीं छोड़कर खेत के रास्ते फरार हो गए. यह घटना चैनपुर गांव के पास की बताई जा रही है।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि चैनपुर गांव के समीप पुलिस टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी. तभी दो अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस की मौजूदगी देखते ही बाइक सड़क किनारे छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले. पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन दोनों युवक खेतों के रास्ते से निकल कर फरार होने में सफल हो गए।

Advertisements
Ad 1

पुलिस ने दोनों बाइकों को जप्त कर लिया है. जब्त की गई मोटरसाइकिलों में एक हीरो होंडा स्प्लेंडर और दूसरी हीरो होंडा पैशन प्रो है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बाइकों की जांच की जा रही है और प्राथमिक जांच में यह आशंका है कि दोनों गाड़ियां चोरी की हो सकती हैं। फरार युवकों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए स्थानीय सूत्रों और तकनीकी माध्यमों से जांच तेज कर दी गई है. थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही इस मामले में खुलासा किया जाएगा और अपराधियों को पकड़ कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: