बिहार

गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का खुलासा, चार अभियुक्त गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) दिनांक 30.12.2025 को गर्दनीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आवास में रात्रि के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा अवैध रूप से प्रवेश कर टीवी, मोबाइल फोन एवं अन्य कीमती सामान की चोरी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मध्य दीक्षा के निर्देशन में एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सचिवालय–01, पटना के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। प्राप्त विश्वसनीय इनपुट के आधार पर त्वरित छापेमारी करते हुए पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है, जिसमें 02 एलईडी टीवी, 08 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 01 की-पैड मोबाइल, 01 टैबलेट तथा 01 घड़ी शामिल है।

Advertisements
Ad 1

इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) पटना दीक्षा ने बताया कि मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में आमजन ने राहत की सांस ली है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: