बिहार

शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा थाना पुलिस ने शराब कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि शराब कांड में नामजद अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचकर फरार चल रहा था।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहवाजपुर गांव में छापेमारी की, जहां से अभियुक्त बीरेन्द्र राय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है तथा किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Related posts

बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल गौरीचक के पिकअप चालक की पीएमसीएच में छह दिन बाद मौत!

देवराज के इलाज के लिए सहयोग की जरूरत

बिहार के 155 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू, 700 स्कूलों में ‘विद्या साथी’ ऐप से 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

error: