गोरखपुर(न्यूज़ क्राइम 24): गुलरिया थाना क्षेत्र के चौहान टोला पर हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले सन्नी चौहान को गुलरिहा पुलिस ने पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि सन्नी चौहान उर्फ संजीत कुमार चौहान पुत्र स्व रामसमुझ निवासी ग्राम हरसेवकपुर नं0- 2 चौहान टोला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 28 वर्षीय चौहान टोला तिराहा के पास से हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त सन्नी चौहान को नाजायज पिस्टल के साथ गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा के कुशल निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्वेक्षण में गुलरिहा थाना प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा चन्द्रहास मिश्रा के नेतृत्व में उ नि दीनबन्धु प्रसाद मय हमराही कर्म0गण द्वारा अभियुक्त सन्नी चौहान उर्फ संजीत कुमार चौहान उपरोक्त को रात्रि में गिरफ्तार किया गया।
रात्रि में ग्राम हरसेवकपुर नं0 02 टोला चौहान में अभियुक्त द्वारा ग्रामवासियो को गाली गुप्ता देना तथा जान से मारने की धमकी देना तथा अपना दहशत फैलाने हेतु हवाई फायरिंग करना जिससे ग्रामवासियो को डराकर भयभीत करना जैसे अपराध कारित करना जिसके सम्बन्ध में ग्रामवासियो द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 650/21 धारा 504,506 भादवि0 पंजीकृत कराया गया था तथा अभियुक्त की तलाश किया जा रहा था कि मुखबीर की सूचना पर चौहान टोला तिराहा के पास से 18.12.2021 को अभियुक्त सन्नी चौहान उर्फ संजीत कुमार चौहान पुत्र स्व0 रामसमुझ निवासी ग्राम हरसेवकपुर नं0- 2 चौहान टोला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर उम्र करीब 28 वर्षीय को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से एक अदद नजायज पिस्टल व 01 अदद खोखा कारतुस बरामद होना , जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 657/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त सन्नी उर्फ संजीत कुमार चौहान उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है । मु0अ0सं0 775/2017 धारा 342,325,323,504 भादवि0 थाना गुलरिहा । मु0अ0सं0 250/18 धारा 302,34 भादवि0 थाना गुलरिहा । मु0अ0सं0 650/21 धारा 504,506 भादवि0 थाना गुलरिहा। मु0अ0सं0 657/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गुलरिहा में पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का नाम प्रभारी निरीक्षक श्री चन्द्रहास मिश्रा थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर उ0नि0 दीनबन्धु प्रसाद थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर । का0 धनेश कुमार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर ।का0 सुभाष चन्द्र यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर सम्मिलित रहे।
