बिहार

बिहार के बाहुबली को डीएसपी ने कस्टडी में पीट-पीट कर मारा, सनसनीखेज आरोप के बाद पप्पू देव की मौत!

सहरसा(न्यूज़ क्राइम 24): कोसी के बाहुबली कहे जाने वाले पप्पू देव की मौत पर सुलगते सवाल उठ खड़े हुए हैं। पुलिस बता रही थी कि पप्पू देव की मौत हिरासत में दिल का दौरा पड़ने से हुई लेकिन अब इस मामले में एक सनसनीखेज आरोप सामने आया है।आशुतोष ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि ‘पप्पू देव की हत्या सहरसा डीएसपी निशिकांत भारती ने लाठी-डंडों से पीट पीटकर कर दी है। कल शाम में ही पप्पू देव प्रशासन के समक्ष आत्म समर्पण कर चुके थे। जिसके बाद उन्हें हाजत में ले जाया गया, जहां सहरसा डीएसपी निशिकांत भारती ने उनकी पूरी रात लाठी-डंडों से बेरहमी पिटाई की। जिससे उनकी मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसे अब हार्ट अटैक का रूप दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों से बात हुई, उनका कहना है की अब प्रशासन बिना पोस्टमार्टम किए उनके शव को जलाने की तैयारी कर रही है।’

Advertisements
Ad 1

Related posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मजबूत पहल : स्नेहलता कुशवाहा

भाजपा पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद का तीखा हमला, कहा लोकतंत्र से बिहार में खिलवाड़ हो रहा है…

नाबालिक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए राजद नौ सदस्य जांच समिति इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाएगी : राजद

error: