बिहार

दीदीजी संस्कारशाला में मनाया गया जन्माष्ठमी का पर्व

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): सामाजिक संगठन दीदीजी फाउडेशन के सौजन्य से दीदीजी संस्कारशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया, जहां बच्चों ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया । इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव मौजूद थे। मौके पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम कुमार , समाजसेवी मिथिलेश सिंह , समाजसेवी चुन्नू सिंह , जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनुराग समरूप , पार्श्व गायक दिवाकर कुमार वर्मा भी मौजूद थे , दिवाकर कुमार वर्मा ने भक्ति गीत गाकर लोगों को मुग्ध किया । इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय-राष्ट्रीय और राजकीय सम्मान से सम्मानित समाजसेविका डा.नम्रता आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से किया। इस कार्यक्रम में संस्कारशाला के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

Advertisements
Ad 1

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव

error: