झारखण्ड

बस ने स्कूल टीचर को कुचलने से हुआ मौत

बोकारो: चास बाईपास रोड पर बस की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की शनिवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-1 निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई। वो अपने घर से चास स्थित जीजीपीएस स्कूल जा रहे थे। दीपक अभी कुछ दिनों पूर्व ही अपने पिता का श्राद्ध कर गांव से वापस लौटे थे. घटना को अंजाम देकर भाग रहे बस चालक को पुलिस ने कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और नौकरी की मांग पर दो घंटे तक सड़क जाम रखा. सड़क जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह, चास इंस्पेक्टर रामप्रवेश ने लोगों को काफी समझाया। नियमानुसार सरकारी लाभ व अन्य मुआवजा आदि पर परिजनों से सहमति बनने के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: