झारखण्ड

टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रों ने प्रबंधन पर लगाया अवैध शुल्क वसूलने का आरोप

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): जिले के गोविंदपुर स्थित अल-इकरा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के बीएड छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। जिसमें छात्रों ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम ज्ञापन देकर कॉलेज प्रबंधन द्वारा B.Ed कोर्स के सत्र 2019-21 के छात्र छात्राओं से 1.10-1.20 लाख रुपये के जगह पर 1.50 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।

Advertisements
Ad 1

इसके अलावा छात्र-छात्राओं को नो-ड्यूज का प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने की बात भी कही गई है। इसके आलोक में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रांगण में आंदोलन कर न्याय की गुहार लगाया है। मालूम हो कि प्रशिक्षणार्थी से अवैध रूप से शुल्क वसूलने तथा कॉलेज में जमा राशि का रशीद एवं नो-ड्यूज प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: