बिहार

एसएसबी ने 80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

20241015 155902

अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा से सटे 56 वीं वाहिनी एसएसबी जोगबनी “सी कंम्पनी” के जवानों ने सोमवार की देर शाम सूचना के आधार पर सीमा पिलर संख्या-179/2 के समीप 80 ग्राम ब्राउन शुगर के एक व्यक्ति को धरदबोचा। दबोचे गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम गुल मोहम्मद पिता स्वर्गीय वजुल साह, ग्राम इस्लामपुर, थाना जोगबनी, वार्ड-संख्या-06 जोगबनी, जिला अररिया बताया है।

ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार व्यक्ति का कागजी कार्रवाई कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मंगलवार को जोगबनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ के बाद ब्राउन शुगर के साथ न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इस आशय की जानकारी एसएसबी कैंम्प प्रभारी ने दी है। इस अभियान में एसएसबी कैंप प्रभारी जोगबनी असिस्टेंट कमांडेंट अर्जुन अदनोर, निरीक्षक पशुपति सिंह के अलावे अन्य जवान शामिल थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!