धनबाद: सोनालिका सिन्हा ने मॉडलिंग के क्षेत्र में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है.इस उपलब्धि के साथ सोनालिका ने धनबाद का भी नाम रोशन किया है.रूबरू मिस इंडिया एलिट 2021 प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए सोनालिका ने मिस पर्सनैलिटी का टाइटल अपने नाम किया.यह प्रतियोगिता दिल्ली के सिटी रिजॉर्ट में 27 से 29 अगस्त को आयोजित की गई थी.सोनालिका से पहले धनबाद की वामिका निधि और हजारीबाग की स्टेफी पटेल फेमिना मिस इंडिया के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. एफबीबी फेमिना मिस इंडिया के बाद रूबरू मिस इंडिया एलीट मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में अहम स्थान रखता है. मॉडलिंग प्रतियोगिताओं के लिए झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.इसी वर्ष केंदुआ की सोनालिका का चयन मिस इंडिया एलीट 2021 के लिए हुआ था।
previous post
