बिहार

श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) श्री श्याम नवयुवक मंडल, पटना सिटी की ओर से 13 एवं 14 फरवरी 2026 को 52वां श्री श्याम महोत्सव भव्य एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। यह आयोजन जनता होटल स्थित सनातन धर्म सभा भवन के प्रांगण में संपन्न होगा। मंडल के अध्यक्ष नारायण साह एवं महासचिव सुरेश चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि 13 फरवरी को खाटू वाले श्री श्याम प्रभु का भव्य अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही 9 घंटे की अखंड ज्योति, भजन संध्या एवं भव्य निशान ध्वजा शोभायात्रा का आयोजन होगा।

भजन संध्या में कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक निहाल ठकरान, धनबाद के मनोज सैन तथा कोलकाता के मारवाड़ रसिया द्वारा चंग-ढप की मधुर धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आएंगे। इसके अलावा पटना सिटी की श्री श्याम सेना एवं श्री खाटू श्याम सेना, पटना द्वारा भजनों की रसगंगा बहाई जाएगी। संध्या में बाबा श्याम का भव्य भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

14 फरवरी को 101 निशानों के साथ श्री श्याम भक्तों की शोभायात्रा सनातन धर्म सभा भवन से निकलकर अशोक राजपथ होते हुए श्री गुरु गोविंद सिंह पथ स्थित श्री श्याम कुंज में संपन्न होगी। वहीं 18 फरवरी को जियारत एक्सप्रेस से सैकड़ों की संख्या में श्री श्याम भक्त खाटू धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोनू लोयलका को संयोजक, जबकि विशाल सिंघानिया, चंदन अग्रवाल, सिद्धार्थ कमलिया एवं अंकित अग्रवाल को सहसंयोजक बनाया गया है। महोत्सव को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष विकास चुडिवाल, नारायण मोदी, राजू सुल्तानिया एवं संजीव देवड़ा सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Related posts

नगर पुलिस अधीक्षक मध्य का हवाई अड्डा थाना में औचक निरीक्षण

अनुत्तीर्ण छात्राओं को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, डीपीओ (माध्यमिक) की अध्यक्षता में अहम बैठक

राज्य में 1 अप्रैल से किसानों से सरकार खरीदेगी गेहूं

error: