बिहार

संपतचक प्रखंड में नागरिक सुविधाओं का घोर अभाव, गर्मी से पहले पानी और शौचालय संकट से जनता परेशान

फुलवारीशरीफ, अजीत। संपतचक प्रखंड में आम जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव देखने को मिल रहा है. प्रखंड कार्यालय में अपने विभिन्न कार्यों को लेकर रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से लोग पहुंचते हैं, लेकिन यहां आने वाले नागरिकों को पीने के पानी और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड कार्यालय में दूर-दराज के गांवों से आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग और बच्चे घंटों तक अपने कार्यों के लिए लाइन में खड़े रहते हैं.इस दौरान पीने के स्वच्छ पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. कई बार लोग आसपास के निजी दुकानों या घरों से पानी मांगने को मजबूर हो जाते हैं. गर्मी का मौसम नजदीक आते ही यह समस्या और गंभीर रूप लेने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रखंड परिसर में शौचालय की व्यवस्था भी या तो नहीं है या फिर जो व्यवस्था है वह उपयोग योग्य स्थिति में नहीं है. इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ती है. कई महिलाएं अपनी समस्या को खुलकर नहीं बता पाती हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। लोगों का आरोप है कि जहां आम जनता के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं.नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को आम लोगों की जरूरतों पर भी ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

Advertisements
Ad 1

प्रखंड क्षेत्र में आने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें कई बार घंटों तक कार्यालय में रुकना पड़ता है.इस दौरान पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा नहीं रहने से उनकी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है.गर्मी के मौसम में लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा छाया की समुचित व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। वहीं प्रखंड क्षेत्र के कई जन प्रतिनिधियों ने भी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जनसुविधाओं की वास्तविक स्थिति को देखने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्थल निरीक्षण करना चाहिए।

Related posts

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

error: