बिहार

रुचि अरोड़ा बनी इनरव्हील पटना सिटी की अध्यक्ष

Screenshot 2021 0701 150040

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज 1 जुलाई से इनरव्हील का नया सत्र शुरू होता है. इस नए सत्र 2021-22 की की अध्यक्षा रुचि अरोड़ा ने पद भार ग्रहण किया. उन्होंने 2020-21 की अध्यक्षा श्वेता रंजन से कॉलर पहन कर पद भार ग्रहण किया. साथ ही उन्होंने अपनी नई टीम की भी घोषणा की. नए सत्र की सचिव ममता शर्मा बनी. वाईस प्रेजिडेंट रश्मि अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुप्रिया जायसवाल, एडिटर सुधा गुप्ता, ISO यामिनी मित्तल और cccc तारा झुनझुनवाला बनी.

रुचि अरोड़ा ने बताया कि नई टीम के पहले दिन ही 2 कार्यक्रम आयोजित किया गया. पहला वृक्षारोपण किया गया जिसमें ऑक्सीजन देने वाले पौधे सदस्यों द्वारा भिन्न भिन्न स्थान पर लगाया गया. दूसरा कार्यक्रम 1 जुलाई डॉक्टर्स डे के मौके पर कोरोना काल मे अपनी जान की परवाह किये बिना जो निरंतर सेवा मे लगे रहे ऐसे योद्धा डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया. सम्मानित डॉक्टर्स मे पीएमसीएच की डॉक्टर ऋतु, डॉ सुरुचि पांडे जो सिटी की जानी पहचानी हार्ट की डॉ है, डॉ स्नेहा निधि, डॉ सुप्रिया कुमारी, डॉ गुंजन कुमारी आदि 10 डॉक्टर्स को सम्मानित किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अध्यक्ष रुचि अरोड़ा, सचिव ममता शर्मा, रश्मि अरोड़ा, लता कपूर, सुप्रिया जयसवाल, यामिनी मित्तल, नीलम केसरी, सभी सदस्याओं ने इसको सफल बनाया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!