पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पुर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह, जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, इसराइल मंसूरी, शिवचंद्र राम, प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, विधान पार्षद मो कारी शोऐब, डॉ उर्मिला ठाकुर,प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने शब-ए-बरात की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह मुस्लिम भाइयों का एक पवित्र त्यौहार है।
इस मौके पर लोग रात भर जागकर इबादत और विशेष नमाज अदा करके अल्लाह से अपने पूर्वजों के मगफिरत के लिए दुआ मांगते हैं । शब -ए-बरात के रात में मांगी गई दुआएं अल्लाह ताला कबूल करते हैं । इस मुबारक रात में हम सभी मिलकर अल्लाह ताला से दुआ करे कि हम सभी प्रेम, मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारा की मजबूती के लिए तथा सुबा बिहार और मूल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगे ।साथ ही आपसी भाईचारा,परस्पर प्रेम और सद्भाव के साथ इस त्यौहार को मनाये।
