बिहार

माँ शाकंभरी मैया का भव्य मंगलपाठ, 14 फरवरी को पटना में आयोजन

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24)  कुल देवी माँ शाकंभरी मैया का भव्य मंगलपाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 14 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। माँ शाकंभरी के अवतार दिवस को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माँ शाकंभरी ने भक्त जनों के कल्याण हेतु अवतार लिया था और शाक-फल के माध्यम से संसार का पालन किया। मंगलपाठ का वाचन सुरभि बिरजूका (सूरत) द्वारा किया जाएगा, जबकि सहायक मंगलपाठ वाचक के रूप में करिश्मा शर्मा (पटना) उपस्थित रहेंगी। यह आयोजन श्री श्याम भवन, श्री श्याम मंदिर, बहादुरपुर, पटना में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन के विनीत कर्ताओं में प्रहलाद शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार शर्मा एवं कैलाश कुमार शर्मा शामिल हैं। वहीं कार्यक्रम का सानिध्य माँ शाकंभरी परिवार पटना एवं श्री खाटू श्याम सेना पटना द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर माँ शाकंभरी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रौशन लाल ढनढाँरिया, अतुल कौशिक, रुपेश जोशी, अंकित बगला, प्रकाश चिरान्या, दिलीप अग्रवाल शामिल हैं।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: