बिहार

एमडीए की तैयारी- आगामी 20 सितंबर से खिलायी जानी है दवा, लोगों को जागरूक कर दी जा रही है जानकारी

पूर्णिया, न्यूज क्राइम 24। जिले को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए आगामी 20 सितंबर से सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) चलाया जाएगा। इसके तहत जिले में 2 वर्ष से ऊपर गंभीर बीमारी से ग्रसित एवं गभर्वती महिलाओं को छोड़कर शेष सभी लोगों को 100 मिलीग्राम की डीईसी एवं 400 मिलीग्राम की अल्बेंडाजोल की गोली उम्र के हिसाब से सेवन कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। क्योंकि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। इससे बचाव और सुरक्षित रहने के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत सभी जिलेवासियों को दवा का सेवन निश्चित रूप से करना चाहिए।

फाइलेरिया से होने वाले विकलांगों की संख्या सबसे अधिक: सिविल सर्जन


सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि फाइलेरिया जिसे हमलोग हाथीपांव के नाम से भी जानते हैं, क्यूलेस मच्छरों के काटने से होता है। सावधानी नहीं बरती जाए तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। इससे लोगों में स्थायी तौर पर शारीरिक विकलांगता की स्थिति पैदा हो जाती है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पूरी विकलांगता में फाइलेरिया से होने वाले विकलांगों की संख्या सबसे अधिक है। इसीलिए इस रोग से बचाव और सुरक्षित रहने के उपायों को अपनाना बहुत जरूरी है। जिसके लिए सरकार द्वारा इसकी रोकथाम के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान आगामी 20 सितंबर से अयोजित किया जाएगा।

सार्वजनिक और सामुदायिक स्थल के अलावा स्कूलों में चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान: डॉ आरपी मंडल

Advertisements
Ad 1


जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि सर्वजन दवा सेवन अभियान की तैयारी जिले में काफ़ी तेजी के साथ चल रही है। जिसके लिए सामुदायिक भवन, सार्वजनिक स्थल के अलावा स्कूलों में बच्चों को इस रोग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए दवा सेवन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों में किसी प्रकार की जानकारी का अभाव न रहे इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। साथ ही आवश्यक रूप से आशा कार्यकर्त्ताओं, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को अपने समक्ष दवा का सेवन कराए जाने को लेकर दिशा निर्देश भी दिया जा रहा है। गृह भ्रमण के दौरान यदि कोई घर छूट जाता है तो दूसरे दिन जाकर उस घर के लोगों को दवा सेवन कराया जाना सुनिश्चित करना है। दवा सेवन के संबंध में सभी को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एमडीए अभियान को लेकर हुई बैठक: एमओआईसी


पूर्णिया पूर्व के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायतों में 211 आशा कार्यकर्ताओ सहित नगर निगम के 46 वार्ड में 35 आशा कार्यकर्त्ता और 124 आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) की दवा खिलाई जाएगी। जिसके लिए सभी तरह की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रशिक्षण और आवश्यक दिशा – निर्देश दिया जा चुका है।

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

error: