बिहार

आरएमपी चिकित्सक के गलती के कारण एक 6 साल के बालक की मौत!

नालंदा, राकेश। नालंदा में एक कहावत है निम हकिम खतरेजान इस कहावत को जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के कैला गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर ने सच कर दिया है. जहां एक आरएमपी चिकित्सक के गलती के कारण एक 6 साल के बालक की मौत हो गई. घटना के बाद आरएमपी सुमंत कुमार फरार हो गया. मृतक के परिवार वालो ने बताया की कैला गांव निवासी कारू पासवान के 6 वर्षीय पुत्र रजनीकांत स्कूल से लौटकर आया तो उसे बुखार था जिसे दिखाने के लिए गांव के ही आरएमपी चिकित्सक सुमंत के पास ले जाया गया.

सुमंत नशे में था उसने कहा की गोली से ठीक नहीं होगा, इसे इंजेक्शन देना होगा. इस दौरान उसने ओवर डोज इंजेक्शन लगा दिया जिससे बालक की मौत हो गई. मौत के बाद परिवार वाले दूसरे चिकित्सक के पास ले गया तो उसे चिकित्सक मृत घोषित कर दिया. इस दौरान गांव के आरएमपी सुमंत कुमार क्लीनिक छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद घटना की जानकारी नगरनौसा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पस्ट हो पाएगा कि बालक की मौत कैसे हुई है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: