बिहार

बिहार : 20 नवंबर तक 2.5 लाख घरों पर लगेंगे सोलर पैनल, सीएम बोले : 2027 तक 25 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली का लक्ष्य

पटना,   सोनू कुमार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के काम का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को 20 नवंबर 2026 तक यह लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि 20 नवंबर 2027 तक सरकार के 2 साल पूरे होने पर 25 लाख घरों को योजना का लाभ दिलाया जाए।

नेहरू पथ स्थित विद्युत भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 1278 करोड़ रुपये की ऊर्जा प्रक्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का भी उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने ऊर्जा लेखांकन स्मार्ट प्रीपेड मीटरिंग परियोजना का भी शुभारंभ किया जिससे बिजली आपूर्ति पारदर्शी होगी।

सीएम के मुख्य ऐलान:

Advertisements
Ad 1
  1. बिजली खरीदेगी सरकार: सोलर पैनल से 125 यूनिट से ज्यादा उत्पादित बिजली राज्य सरकार खरीदेगी। उपभोक्ताओं के खाते में राशि स्वतः जाएगी।
  2. सबसे सस्ती बिजली: बिहार देश में विद्युत उपभोक्ताओं को सबसे अधिक 23,000 करोड़ रुपये सब्सिडी देने वाला राज्य है।
  3. बिजली खपत 13 गुना बढ़ी: 2005 में 400-500 मेगावाट खपत थी, अब 9000 मेगावाट हो गई है।

मुख्यमंत्री ने विद्युत भवन में स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का मुआयना किया और रियल टाइम विद्युत खपत की जानकारी ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुंगेर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और नालंदा के लाभार्थियों ने बताया कि सोलर पैनल लगने से बिजली बिल से मुक्ति मिलेगी और बचत बच्चों की पढ़ाई में लगेगी।

सीएम ने कहा कि 2005 में बिहार में सिर्फ 17 लाख बिजली कनेक्शन थे, अब 2 करोड़ 22 लाख हो गए हैं। 125 यूनिट मुफ्त बिजली पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद कार्यक्रम की परिकल्पना थी। कृषि कार्य के लिए किसानों को अत्यंत मामूली दर पर बिजली दी जा रही है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार, ऊर्जा सचिव अजय यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मौजूद थे।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, खरीफ महाभियान-2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंचेंगे किसान जागरूकता वाहन

शेखपुरा सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, डीएम-एसपी ने खुद किया रक्तदान, लोगों से की अपील

मोकामा में चल रहे AISF पटना जिला स्तरीय द्वि-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हर्षोल्लास के साथ समापन

error: