बिहार

विशेष साप्ताहिक वाहन चेकिंग अभियान में 55 वाहनों का चालान, ₹1.89 लाख जुर्माना वसूला गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना यातायात पुलिस द्वारा शनिवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर विशेष साप्ताहिक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना था। यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार कुल 55 वाहनों का चालान किया गया तथा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में ₹1,89,000 की शमन (जुर्माना) राशि वसूली गई।

Advertisements
Ad 1

अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, आवश्यक दस्तावेज साथ नहीं रखने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों की जांच की गई। पटना यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। यातायात पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: