बिहार

होली एवं शब ए बारात को लेकर शांति समिति की बैठक

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): सोमवार को फुलवारी शरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय परिसर में होली एवं शब ए बारात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई . पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय विधायक गोपाल रविदास समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बैठक में अपनी अपनी राय व्यक्ति किए. इस बैठक में मौजूद एडिशनल एसपी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में की जाएगी.

उन्होंने शांति और सद्भाव से होली और शब ए बारात का त्यौहार मनाने की अपील की है और कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी. कहीं से भी कोई अप्रिय और असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का पता चले तो तुरंत पुलिस को खबर करें . बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि 6 मार्च को 12:00 बजे रात्रि के बाद होलिका दहन किया जाएगा और 7 तारीख को शबे बारात का त्यौहार मनाया जाएगा फिर 8 मार्च को होली का त्यौहार मनेगा .

Advertisements
Ad 1

बैठक में माले विधायक गोपाल रविदास, नगर परिषद अध्यक्ष आफताब आलम , प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार प्रभारी अंचल पदाधिकारी चंदन कुमार ,थाना अध्यक्ष फुलवारी शफीर आलम , नौबतपुर थाना अध्यक्ष रफीक उर रहमान , स्पेशल ब्रांच के अधिकारी केसरी चंद समेत नगर परिषद एवं पंचायत के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे .

Related posts

मोनिका श्रीवास्तव ने यूपीएससी में पूरे भारत में प्राप्त किया 16वां स्थान, बिहार में लहराया परचम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने खेलमंत्री श्रेयसी सिंह को सौंपा ज्ञापन, की ये मांगें

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

error: