बिहार

कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ पटना!

[Edited By: Robin Raj] | फ़ोटो:- आदर्श

पटना/पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बिहार में नगर निगम के सफाई कर्मचारी का हड़ताल लगातार जारी है, इस वजह से राजधानी पटना एक ही दिन में कूड़े में तब्दील होती हुई नजर आ रही है और शहर में कई जगहों पर कूड़ों के ढेर लगे हुए हैं. माेहल्ले ही नहीं, शहर की मुख्य सड़काें पर भी कूड़ा-कचरा पसरने लगा है. पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं इस वजह से सफाई का काम ठप दिख रहा है. सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से पटना में जगह-जगह पर कूड़ों का ढेर देखा गया.

Advertisements
Ad 1

ऐसे में सड़क किनारे लगे कूड़ों के ढ़ेर से बीमारियां पनपने की आशंका बढ़ती जा रही है. शहर में लगे गंदगी के ढेरों के कारण लोगों का जीना दूभर होग गया है, जिन दुकानों व घरों के पास गंदगी के ढेर लगे हुए हैं उनको हर समय बदबू के कारण नर्क भरी जिंदगी जीने को मजबूर होना पड़ा रहा है. सुबह के समय जब लोग सैर करने के लिए निकलते हैं तो उनको शुद्ध हवा की जगह बदबू का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़े की बदबू से सारा माहौल खराब होते जा रहा है, इसके साथ ही बीमारी फैलने का भय भी बना है. सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़ा पॉइंट पर कूड़े का ढेर जमा देखा गया है. पटनासिटी के विभिन्न इलाकों की यह तस्वीर देखी जा रही हैं।

Related posts

गौरीचक थाना पुलिस की छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी

सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण को लेकर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नगर परिषद संपतचक का 157 करोड़ से अधिक का बजट पारित, सड़क-नाला और आधारभूत ढांचे पर सबसे अधिक खर्च होगा

error: