बिहार

छात्र महाकुंभ सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) रविवार को पटना सिटी के अरोड़ा हाउस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पटना साहिब जिला के द्वारा छात्र महाकुंभ सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 25 छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार कुमार सोनू, द्वितीय शशिकांत कुमार और तृतीय आदित्य कुमार रहे। कार्यक्रम में अभावी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव एनके झा, जिला के जिला प्रमुख गौतम मिश्रा, पटना महानगर के मंत्री हरिओम दिनकर तथा छात्रा प्रमुख बिनावती उपस्थिति रही।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में श्री शुक्ल ने कहा कि छात्रों के हक में लड़ने वाला अगर कोई छात्र संगठन है और सबसे पुराना छात्र संगठन अगर कोई है वह विद्यार्थी परिषद है। विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों के लिए खड़ी रहती है। कार्यक्रम मे में शशि कुमार, विक्की शाह, अनिमेष कुमार, गौरव मिश्रा, प्रांजल तिवारी, रव्यांशु प्रीत, विशाल आर्य, आयुष पटेल, राहुल कुमार, रंजन कुमार, निखिल कुमार प्रमोद कुमार आदी छात्र कार्यक्रम उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

स्मैक, अवैध राइफल और 4.28 लाख नकदी के साथ युवक गिरफ्तार!

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी जारी, पुलिस ने युवक को दबोचा

error: