ताजा खबरेंबिहार

देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लग गया है, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री ने साफ कहा…!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): ओमिक्रोन और कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए देश के कई राज्यों में रात्रि कर्फ्यू लगा दी गई है. पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में अभी नाइट कर्फ्यू की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा है, बिहार की स्थिति सभी राज्यों से बेहतर है. उन्होंने कहा कि बिहार में फिलहाल नाइट कर्फ्यू लगाने की स्थिति नहीं है. मुख्यमंत्री का देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते केस को लेकर यह बयान आया है. 

मुख्यमंत्री ने नाइट कर्फ्यू की संभावनाओं पर विराम लगाते हुए साफ किया कि बिहार में फिलहाल नाइट कर्फ्यू की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा है, ‘बिहार की स्थिति सभी राज्यों से बेहतर है। यहां नाइट कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है।’ नीतीश कुमार ने यह बातें तब कहीं जब शनिवार को वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण करने के दौरान कहीं है।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के मंत्री और तमाम अधिकारियों ने इससे निपटने को लेकर समीक्षा की थी। इसमे चर्चा की गई थी कि किस तरह से लोगों को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाया जा सके।

Related posts

बाइक चोरी की वारदात, CCTV में चोर हुआ कैद

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

error: