बिहार

पटना के बेउर में वैशाली एसपी के रीडर अनिल प्रसाद के घर निगरानी का छापा!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): निगरानी विभाग के रडार पर वैशाली एसपी के रीडर अनिल प्रसाद भी आ गए हैं । निगरानी विभाग की एक टीम पटना के बेउर थाना अंतर्गत तेज प्रताप नगर में स्थित आलीशान भवन में छापेमारी करने पहुंचे। निगरानी की टीम सुबह 7:00 बजे से ही वैशाली एसपी के रीडर अनिल प्रसाद के आवास पर छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर के खिलाफ निगरानी के पास अकूत धन संपदा अर्जित करने की सूचना मिली थी।

Advertisements
Ad 1

निगरानी के अधिकारियों के छापेमारी के बाद ही पूरी विस्तृत जानकारी मिल पाएगी की कितने की संपत्ति वैशाली एसपी के रीडीर अनिल प्रसाद ने अवैध तरीके से अर्जित कर रखा था। फिलहाल छापेमारी जारी है ।अभी विस्तृत ब्यौरा नहीं मिल पाया है। बता दें कि तेज प्रताप नगर में जहां वैशाली एसपी के रीडर का मकान है वहां एक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर भी चलता है। इसके अलावा निगरानी की टीम भ्रष्ट पुलिस अफसर के ईसी कॉलोनी में स्थित एक रिश्तेदार के आवास पर भी छापेमारी करने पहुंची।

Related posts

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी

error: