बिहार

कैथोलिक चर्च में धूमधाम से मनाया गया प्रभु यशु का जन्मदिवस

नालन्दा(राकेश नालंदा): क्रिसमस के मौके पर बिहारशरीफ के देवीसराय स्थित कैथोलिक चर्च में प्रभु यशु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया था । सुबह 8 बजे से ही यहाँ लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया । सर्वप्रथम फादर ने प्रभु के बाल रूप को चर्च लाए जहाँ उन्होनें विश्व कल्याण के लिए प्राथना किया । इसके बाद लोगों ने कैंडिल जलाकर अपने परिवार के सुखमय जीवन की कामना की । पूरे चर्च परिसर में बनाए गए झोपड़ी में प्रभु के बाल रूप से लेकर विभिन्न रूपों को दर्शाया गया है । जो आकर्षक का मुख्य केंद्र रहा । हालांकि ओमीक्रोन को लेकर यहाँ मेले का आयोजन नहीं किया गया है । बावजूद भारी संख्या में लोग यहाँ पहुँच कर प्राथना कर रहे हैं। चर्च के फादर प्रेमचंद ने बताया कि आज के दिन प्रभु यशु संसार में आकर लोगों का कल्याण किया था । आज के दिन से 4 सप्ताह पूर्व हमलोग गांव गांव जाकर प्रभु यशु के संदेश को लोगों तक पहुचाते है । प्रभु यशु अपने जीवन मे लोगों को हर मानव से प्यार और स्नेह करने का संदेश दिया था । उनके इस संदेश से ही विश्व का कल्याण संभव है । पिछले तीन साल से सरकार के गाइडलाइन के अनुसार यहाँ मेले का आयोजन बंद कर दिया गया है । सिर्फ यहाँ लोग प्राथना करने के लिए आ रहे हैं

Related posts

बाइक चोरी की वारदात, CCTV में चोर हुआ कैद

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

error: