क्राइमबिहार

घर के पास कुएं में मिला 24 घंटे से लापता निधि का शव, इलाके में फैली सनसनी!

बिहटा(अजीत यादव): राजधानी पटना के ग्रामीण इलाके बिहटा में 6 वर्षीय मासूम के गायब होने के 24 घंटे बाद ही उसकी लाश बगल के कुएं से मिलने पर पूरे गांव में अफरातफरी का आलम हो गया। वही मासूम के शव को देख परिजनों में चित्कार मच गया। परिजनों और ग्रामीणों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि मासूम कुआं में कैसे गिर गई। परिजनों और ग्रामीणों को आशंका है कि किसी ने जलन व ईर्ष्या में आकर कहीं बच्ची को कुआं में तो नहीं फेंक दिया। हालांकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Advertisements
Ad 1

दरअसल बिहटा के मोदही गांव में रहने वाले निराला कुमार की 6 साल की बिटिया निधि कुमारी सोमवार को अचानक लापता हो गयी । परिजन व गांव वाले लाडली बिटिया को खोजने में लगे ही थे कि दूसरे ही दिन कुआं में एक बच्ची के शव को उपलाता देख कोहराम मच गया।घर से खेलने निकली मासूम 6 साल के निधि कुमारी का शव घर से कुछ दूर स्थित एक कुएं में मिलने से गांव में अफरातफरी मच गयी। मासूम बच्ची के साथ मिलने के बाद पछाड़ खाकर विलाप करते परिजन को संभालना मुश्किल हो रहा था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच सामने आएगा कि निधि की हत्या की गयी है या हादसे का शिकार होकर कुएं में गिरी थी। बिहटा थाना क्षेत्र के मौदही गांव में मंगलवार की सुबह घर से लापता निधि का शव घर से कुछ दूर स्थित एक कुएं में मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान मौदही निवासी निराला कुमार की पुत्री निधि कुमारी 6 वर्षीय के रूप में हुई है। शव देख स्वजन में चित्कार मच गयी। इन सबके बीच निधि के मां बार-बार बेहोश हो जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने स्वजन के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। बिहटा थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह बताया कि मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: