बिहार

सांसद को कड़ी सुरक्षा दी जाए : मनोज सोनी

अररिया, रंजीत ठाकुर अररिया सांसद को जान से मारने की मिली धमकी से आक्रोशित बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने प्रेस जारी करते हुए कहा जिस तरह से जिले के सम्मानित लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह को पूरे परिवार सहित जान से मारने की दी गई है मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा प्रदीप कुमार सिंह सांसद ही नहीं वे अररिया के लाल है। जनसेवक और सर्वसुल नेता के रूप हम लोगों के बीच हर दुख हर सुख में हिस्सा बनकर रहते हैं।

श्री सोनी ने कहा सांसद जी को पूरे परिवार सहित जान से मारने की धमकी मामले को प्रशासन एवं सरकार गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द उन्हें कड़ी सुरक्षा दी जाए। अगर मामले को गंभीरता पूर्वक नहीं लेती है उसके बाद किसी भी प्रकार की घटना सांसद जी एवं उनके परिजनों के साथ होने पर इसका जिम्मेदार बिहार सरकार और उनके सहयोगी गण होगी। उन्होंने कहा पूर्व में भी कई बार सांसद जी को धमकियां मिल चुकी है। लेकिन बिहार सरकार ने गंभीरता पूर्वक मामले को नहीं लिया था।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना