बिहार

प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लि० में कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य शुभारंभ सम्पन्न : हरि सहनी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ, पटना के तत्वावधान में बिहटा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति में कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मत्स्यजीवी समाज के प्रतिनिधि, सहकारी समिति के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्यजीवी समुदाय को डिजिटल सेवाओं, सरकारी योजनाओं तथा स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना था। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार के पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय हरि सहनी जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता बिहटा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री दीनबंधु चैधरी ने की, जबकि स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार द्वारा दिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप ने कहा कि काॅफ्फेड लगातार मछुआरा समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अब मछुआरा समाज को सरकारी प्रमाण पत्र, बैंकिंग सेवा, बीमा, पेंशन, ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल भुगतान, आधार आधारित सेवाएं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधा गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि काॅफ्फेड राज्य के 880 से अधिक मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है, जिससे मछुआरा समाज आर्थिक एवं तकनीकी रूप से मजबूत बन सके।

“डिजिटल इंडिया के इस दौर में मछुआरा समाज को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। काॅफ्फेड का उद्देश्य है कि बिहार के प्रत्येक मत्स्यजीवी परिवार तक सरकारी योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं का लाभ सीधे पहुंचे। आने वाले समय में प्रत्येक मत्स्यजीवी सहकारी समिति को डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।”

Advertisements
Ad 1

उद्घाटनकर्ता माननीय हरि सहनी जी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा मत्स्यजीवी समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन सही जानकारी एवं सुविधा गांव स्तर तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में काॅफ्फेड द्वारा शुरू किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं दूरदर्शी है। उन्होंने कहा कि सीएससी केंद्र खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा मत्स्यजीवी समाज को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा, “ मछुआरा समाज बिहार की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए इस प्रकार के केंद्रों की आवश्यकता है।

काॅफ्फेड ने समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित काॅफ्फेड के निदेशक शिवनंदन प्रसाद ने कहा कि संस्था लगातार मत्स्यजीवी समाज को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण एवं डिजिटल सेवाओं से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में मत्स्यजीवी समितियों के माध्यम से बीमा, बैंकिंग, ई-गवर्नेंस एवं स्वरोजगार से संबंधित नई योजनाओं को भी जोड़ा जाएगा।

पटना मत्स्य क्रय-विक्रय सहकारी संघ के निदेशक मदन कुमार सहनी ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से मत्स्य व्यवसाय को नई गति मिलेगी तथा युवा वर्ग को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दीनबंधु चैधरी ने कहा कि बिहटा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति द्वारा क्षेत्र के मत्स्यजीवी परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने काॅफ्फेड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सीएससी केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। स्वागतकर्ता संतोष कुमार ने उपस्थित सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि यह केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल क्रांति का माध्यम बनेगा तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराएगा। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को सीएससी सेवाओं, डिजिटल भुगतान, सरकारी योजनाओं, बीमा योजनाओं एवं ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काॅफ्फेड के पदाधिकारीगण् रवि राज एवं राहुल कुमार के साथ-साथ बड़ी संख्या में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन काॅफ्फेड की निदेशक सिमरन द्वारा किया गया।

Related posts

बिहार : शेखपुरा में 100% राशन वितरण के निर्देश, डीएम बोले- मृत-पलायन वालों के नाम काटो, E-KYC पूरा करो

गंगा एक्सप्रेस-वे 3 साल में, विक्रमशिला विवि इसी साल; 30 दिन में काम नहीं तो अफसर सस्पेंड

बेऊर थाना के नए भवन का एसपी सिटी पश्चिम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का दिया निर्देश

error: