बिहार

बिहार : शेखपुरा में 100% राशन वितरण के निर्देश, डीएम बोले- मृत-पलायन वालों के नाम काटो, E-KYC पूरा करो

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने सख्त निर्देश दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हर पात्र व्यक्ति तक राशन पहुंचे और जिले में शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए।

PDS दुकानों की रिक्तियों पर सख्ती

DM ने उचित मूल्य की दुकानों की रिक्तियों की समीक्षा की। आदेश दिया कि नियमों के अनुसार सभी रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति हो। चेतावनी दी कि रिक्तियों को भरने में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

E-KYC और अपात्रों पर निर्देश

Advertisements
Ad 1

पारदर्शिता के लिए DM ने शत-प्रतिशत E-KYC और आधार सीडिंग जल्द पूरी करने को कहा। निर्देश दिया कि मृत या पलायन कर चुके लाभुकों के नाम राशन कार्ड से तुरंत हटाए जाएं और अपात्र लोगों के कार्ड रद्द हों। PDS दुकानों की राशन कार्ड टैगिंग और लाइसेंस अप-टू-डेट करने को कहा।

सहयोग शिविर के आवेदन तुरंत निपटाएं

DM ने सहयोग शिविर में मिले आवेदनों की समीक्षा कर बिना देरी निष्पादन का आदेश दिया। अप्रैल 2026 के खाद्यान्न उठाव और वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली।

बैठक में SDM, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, SFC पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, गोडाउन प्रबंधक और आपूर्ति विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: