पटना(आनंद मोहन): चेन स्नैचिंग मामले में पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। चेन लूट के शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस शातिर अपराधी ने चेन स्नैचिंग की 15 से अधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। यह जानकारी पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी है। सबसे बड़ी बात कि उसने मैक्सिमम घटनाओं में एक ही बाइक और एक ही टी शर्ट का इस्तेमाल किया था. सूत्रों के अनुसार, यही पुलिस के लिए तुरुप का पत्ता बना. दरअसल, पटना में बीते एक महीने में चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश सूरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी सूरज ने अकेले ही 15 से अधिक चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया. उसे पुलिस ने एक पिस्टल सहित दर्जनों चेन और कैश के साथ पकड़ा है। आरोपी सूरज कुमार मसौढ़ी का रहने वाला है, जो फिलहाल पटना के कंकड़बाग स्थित अशोक नगर में किराए के मकान में रह रहा था. पुलिस के अनुसार, सूरज ने बीते महीनों में पटना के पत्रकार नगर, एसके पूरी राजीव नगर , दानापुर, रूपसपुर, बुद्धा कॉलोनी समेत कुल 15 चेन छिनतई की घटनाएं की. सूरज ने 11 छिनतई की संलिप्तता को स्वीकार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने कुल सात ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए ज्वेलर्स में खाजेकलां के उषा ज्वेलर्स के मालिक अमितेश कुमार उर्फ टिंकू, उमा अलंकार के उमाशंकर प्रसाद, न्यू कृष्णा ज्वेलर्स के सुबोध कुमार गुप्ता, श्री ज्वेलर्स के अविनाश कुमार, मालसलामी के कृष्णा ज्वेलर्स के रवि कुमार, मां तारा ज्वेलर्स के सर्वजीत कुमार और आलमगंज के मां दुर्गा अलंकार ज्वेलर्स के सूरज कुमार शामिल हैं. मां दुर्गा अलंकार का सूरज पहले भी जेल जा चुका है।
previous post
next post
