पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): इस वक्त की बड़ी खबर पटनासिटी के चौक थाना क्षेत्र से आरही है, जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज रही है। वहीं घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार व्यक्ति गेसिंग चलाता था और उसी झड़प में विवाद हुआ और गोली चली।फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन कर रही है।
