बिहार

परसा बाजार थाना कांड में बड़ी कार्रवाई, कंटेनर चोरी का खुलासा कर छह आरोपी गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। परसा बाजार थाना कांड संख्या 27/25 में कंटेनर से हुई चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस कांड में चोरी करने वाले आरोपियों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी मालिक को भी चोरी के सामान के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष मेनका रानी के अनुसार इस मामले में कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में दिनेश विश्वकर्मा, पिता रामचंद्र मिस्त्री, निवासी ग्राम नत्थूपुर, कुंदन कुमार, पिता पप्पू साव, निवासी ग्राम परसा स्टेशन नत्थूपुर, विकाश कुमार, पिता श्याम जी राम, निवासी ग्राम परसा बाजार, जनटू कुमार, पिता शिया शरण, निवासी ग्राम बुद्ध कॉलोनी, थाना बुद्ध कॉलोनी, नीरज कुमार, पिता नरेश साव, निवासी ग्राम परसा बाजार तथा पिंटू कुमार, पिता डोमन साव, निवासी ग्राम कुरथौल, थाना परसा बाजार, जिला पटना शामिल हैं। थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि सभी अभियुक्तों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Related posts

प्रदेश में 14 साल की बच्चियों को मुफ्त लगेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में राजद पैनल की जीत को सुनिश्चित बनाने की अपील : राजद शिक्षक प्रकोष्ठ

‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ की ओर पहल, यातायात कार्यालय में आमजनों से मिले एसपी ट्रैफिक

error: