बिहार

भगवान श्रीकृष्ण की छठी समारोह मनाया गया

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): आज पौराणिक संकट मोचन हनुमान मंदिर दुर्गा स्थान करनाल गंज, गायघाट पटना 7 में भगवान श्रीकृष्ण की छठी समारोह मनाया गया. सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण जी की भव्य श्रृंगार एवम् महाआरती की गई,महाआरती के बाद सभी भक्त गण भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। छठी समारोह में राधिका देवी,सरिता देवी जी के नेतृत्व में महिला मंडली द्वारा भगवान का सोहर गाया गया जिसपर सभी भक्त गण भगवान के भक्ति में झूमते रहे.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष काशीनाथ सरार्फ, उपाध्यक्ष चुन्नू चंद्रवंशी, सचिव विजय कुमार, सह सचिव राजेश कुमार पाण्डेय, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, पूजा प्रभारी अमित कुमार पाण्डेय, विधि व्यवस्था प्रभारी छोटू गिरी, कार्यालय प्रभारी मोहन प्रसाद, पुजारी अनिल बाबा, भानू बाबू, रामावतार जी, अभय जी, सुजीत कुमार, अनिल कुमार, सुभम कुमार के साथ साथ कई अन्य भक्त गण मौजूद रहे।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: