बिहार

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथराहा हिंदी में कविता कुमारी बनी सचिव

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथराहा हिंदी में विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया जिसमें कविता कुमारी सर्वसम्मति से सचिव चुनी गई। विद्यालय शिक्षा समिति की हुई इस बैठक की अध्यक्षता वार्ड संख्या 17 के वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह ने की।जबकि वार्ड संख्या 17 के वार्ड सदस्या रेणु देवी, मध्य विद्यालय घुरना के प्रधानाचार्य सह संकुल समन्वयक प्रकाश कुमार दास एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथराहा हिंदी के प्रधानाचार्य विजय कुमार एवं अन्य शिक्षक गण मौजूद थे,तो वहीं सदस्यों में वीणा देवी, सुनीता देवी कौशल्या देवी फूलों देवी सोनम देवी आशा देवी आदि मौजूद थे, इसके साथ साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे। कविता कुमारी के नाम का प्रस्ताव सचिव के रूप में आया जिसे अन्य मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से कविता कुमारी को सचिव के रूप में चुन लिया। कविता कुमारी के सचिव चुने जाने से लोगों में हर्ष है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: