क्राइमबिहार

अरविंद हत्याकांड में 8 लोगों पर हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज!

मनेर(आनंद मोहन): अरविंद हत्याकांड में गांव की ही 8 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मृतक के पिता रामचंद्र सिंह ने गांव की ही 8 लोगों पर नामजद प्राथमिकी हत्या की प्राथमिकी दर्ज कारवाई में जुटी हुई है। जिसका मनेर थाना कांड संख्या 951/ 21 दर्ज है। जिसका अनुसंधानकर्ता मुकुल रंजन कुमार सिंह को बनाया गया है। गौरतलब है कि मनेर थाना क्षेत्र के बाजीतपुर मोड़ पर 8 लोगों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी थी। मृतक युवक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के नीलकंठ टोला निवासी रामचंद्र सिंह का पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार मनेर थाना क्षेत्र के बाजितपुर मोड़ के पास किसी काम कर लौट रहे थे।

Advertisements
Ad 1

अरविंद कुमार के साथ पहले 8लोगो ने मारपीट की और उसके बाद हत्या कर मौके से फरार हो गये। अरविंद कुमार ऑटो चलाकर अपना परिवार चलाता था। वहीं मृतक के पिता ने कहा अज्ञात लोगों ने बताया कि गांव की ही 8 लोगों ने मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद पानी वाले नहर में डालकर वे लोग फरार हो गये थे। मृतक के पिता रामचंद्र सिंह ने बताया कि अरविंद कुमार घर से शंकर व्यास सहित अन्य व्यक्ति बुलाकर ले गये थे। वहीं रात में सूचना मिली कि अरविंद कुमार का शव बाजीतपुर मोड़ के पास पड़ा हुआ है। इसके बाद सभी लोग वहां पहुंचे जहां अरविंद कुमार मृत अवस्था में पड़ा हुआ था इसके बाद मनेर पुलिस को सूचना दी गई। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: