बिहार

भाजपा नेता श्याम सुंदर की हत्या से काफी मर्माहत हूं : नंदकिशोर

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने भाजपा नेता श्याम सुंदर की हत्या पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। अपराधियों को हर हाल में सजा दिला कर रहूंगा।

श्री यादव ने कहा कि अभी मैं आवश्यक कार्यवश दिल्ली में हूं, इसलिए सशरीर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने में असमर्थ हूं। इसका मुझे गहरा दुःख है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। श्री यादव ने कहा कि श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा मेरे भाई जैसे थे।

इस दुःख के समय उनके परिजनों के साथ खड़ा रहना मेरा नैतिक दायित्व है। ईश्वर से प्रार्थना है इस दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। गौरतलब है कि सोमवार को तड़के गुरु गोविंद पथ के रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों में से एक ने उसे पीछे से सिर में गोली मार दी, जबकि दूसरे ने तेज हथियार से प्रहार किया। जिससे उनकी मौत ही हो गयी।

Related posts

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा

सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में पदयात्रा