बिहार

कन्हैया नगर में घर पर गिरा विशाल सिमर का पेड़, चार दिन बाद भी अधिकारियों ने नहीं किया घटनास्थल का मुआयना

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ के कन्हैया नगर इलाके में चार दिन पहले एक विशाल सिमर का पेड़ अचानक रविंदर दास के मकान पर गिर पड़ा, जिससे घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना दिन के समय हुई थी, लेकिन अधिकांश लोग घर से बाहर थे, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग बाल-बाल बच गए. हालांकि मकान को भारी नुकसान पहुंचा है और घर के बाहर खड़ी बाइक भी पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिना आंधी-पानी के ही अचानक पेड़ गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घर के अंदर मौजूद एक-दो लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और राहत कार्य में लग गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई अधिकारी घटनास्थल का मुआयना करने नहीं पहुंचा है. साथ ही आपदा राहत के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि भी परिवार को उपलब्ध नहीं कराई गई है। कन्हैया नगर के लोगों में प्रशासन की उदासीनता को लेकर नाराजगी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि गरीब परिवार को जल्द से जल्द आपदा राहत राशि उपलब्ध कराई जाए और क्षतिग्रस्त मकान का सरकारी स्तर पर आकलन कर सहायता दी जाए।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: