बिहार

इंदौर अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत भवानीपुर गांव के तीन लोगों की इंदौर स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। गुरुवार को पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद इब्राहिम ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की तथा सांत्वना दी। इस दौरान मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक है और इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि मृतकों को वापस नहीं लाया जा सकता, लेकिन दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के योग्य सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि परिवारों को सहारा मिल सके। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने की भी मांग की, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके और मजदूरों को पलायन नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। मौके पर ग्रामीणों ने भी मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय एवं सहायता दिलाने की मांग की।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: