बिहार

पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने पहुंचा दूल्हा गिरफ्तार!

दानापुर(अजीत यादव): पटना के दानापुर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक युवक को शादी रचाते हुए सोनाली मंदिर से गिरफ्तार कर लिया . पुलिस का कहना है कि शिकायत करने वाली गिरफ्तार दूल्हा की पहली पत्नी है . पहली पत्नी के रहते युवक दूसरी शादी रचा रहा था. वही शादी के मंडप में अचानक पुलिस को देख सोनाली मंदिर में अफरा-तफरी मच गई.

दानापुर थाना में गिरफ्तार युवक सोनू कुमार निवासी पुराना दियारा की पहली पत्नी प्यारेपुर निवासी अनीता देवी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी . शादी के बाद पति सोनू और सास ससुर एवं अन्य ससुराल वाले बराबर मारपीट करते थे.ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे जिसे पूरा कर पाने में उसके गरीब मां बाप समर्थ नहीं हुए तो मारपीट के घर से भगा दिया.

Advertisements
Ad 1

उसे पता चला कि उसका पति दूसरी शादी रचा रहा है तब वह दानापुर थाना पहुंची और पुलिस के साथ वहां पहुंच गई जहां उसका पति सोनू दूसरी शादी रचा था . अनीता देवी की शिकायत पर मौके पर पुलिस ने शादी के लिबास में दूल्हा को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले को लेकर थाना में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा .दानापुर थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Related posts

बिहार में जन्म-मृत्यु पंजीकरण को दुरुस्त करने की बड़ी पहल, यूनिसेफ-यूएनईएससीएपी के साथ कार्यशाला आयोजित

शेखपुरा में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, 8 आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश

निसरपुरा घटना को लेकर IG मगध ने किया घटनास्थल का दौरा, दिए सख्त निर्देश

error: