बिहार

शेखपुरा में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, 8 आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई का निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला समाहरणालय में सोमवार को जिलाधिकारी शेखर आनंद ने ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत जनता दरबार लगाया। इस दौरान जिले के विभिन्न इलाकों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और तुरंत निष्पादन के निर्देश दिए।

8 आवेदन, ये समस्याएं आईं सामने

जनता दरबार में कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें रसीद कटवाने, जमीन अतिक्रमण, रास्ता अवरुद्ध करने, नया चापाकल लगवाने, प्राथमिकी दर्ज कराने, जमीन के नाम पर ठगी और बिजली बिल माफी से जुड़े मामले शामिल थे।

डीएम शेखर आनंद ने एक-एक फरियादी को अपने पास बुलाकर बेहद संवेदनशीलता से उनकी बात सुनी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

डीएम बोले – नागरिकों का सम्मान पहली प्राथमिकता

जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा, प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का जल्दी से निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।

सोमवार-शुक्रवार को चलता है कार्यक्रम

गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में हर सोमवार और शुक्रवार को ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसका मकसद प्रशासनिक कामों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी कम करना है।

जिला प्रशासन की इस पहल से स्थानीय लोगों में सकारात्मक माहौल है और लंबे समय से लंबित कई समस्याओं का समाधान भी हो रहा है।

इस मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: