बिहार

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी जवानों सहित सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं ने किया वृक्षारोपण

अररिया(रंजीत ठाकुर): शनिवार 5 जून 2021 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसबी 56 वी वाहिनी बथनाहा मुख्यालय के कार्यवाहक कमांडेंट एम० के० एस० मुंडा ने कैंप के अंदर 500 के लगभग विभिन्न प्रजातियों का वृक्षारोपण किया तथा उक्त मौके पर उपस्थित  जवानों से भी कहा कि सभी लोग एक एक पौधा लगाएं  ताकि मानव जीवन सुरक्षित रह सके उन्होंने जवानों से कहा कि मानव जीवन के लिए पौधा आवश्यक है अगर पौधा नहीं होगा तो हम मानवों के साथ साथ अन्य जीवों का भी जीवन खतरे में पड़ जाएगा.

उक्त मौके पर एसएसबी के ई चोबा सिंह , एम एन शंकर , जोहन लेंथनग आदि अधिकारी एवं जवान मौजूद थे। वहीं पर्यावरण दिवस के मौके पर ओपी बथनाहा , कोशी कार्यालय , आई एच एच एस एकेडमी बथनाहा ,एम एस कोशी शिविर बथनाहा तथा अन्य  सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल व संस्थानों में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।

Related posts

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 55 मामलों की सुनवाई; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश

अधिवक्ताओं का कार्यकाल पूर्ण डीएलएसए सचिव ने पैनल अधिवक्ताओं के साथ की बैठक

मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह