क्राइमबिहार

मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत थानाध्यक्ष सीतू कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान बकरी मंडी के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वकील राय निवासी रामपुर, थाना राघोपुर, जिला वैशाली और दूसरा सोनू कुमार निवासी सबलपुर सहारण, जिला छपरा के रूप में की गई है।

Advertisements
Ad 1

छापामारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 42 ग्राम गांजा, 4250 रुपये नगद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस अवैध तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है।

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: