बिहार

एसएसबी के द्वारा लगाया गया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर

अररिया, रंजीत ठाकुर सोमवार 25 नवम्बर 2024 को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के दिशा निर्देशन में जी समवाय के कार्यक्षेत्र स्थित सीमा चौकी डुबरबन्ना गांव के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाकर कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisements
Ad 1

पशु चिकित्सा शिविर में डॉ.घनश्याम पटेल, उप कमान्डेंट (पशु चिकत्सा) क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के द्वारा सीमावर्ती पशुओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। पशु चिकित्सा शिविर से 38 सीमावर्ती पशुपालक के 131 पशु लाभान्वित हुए। और 56 वीं वाहिनी स सी ब बथनाहा के मधुमक्खी प्रशिक्षक द्वारा मधुमक्खी पालन के तरीके तथा फायदे के बारे में भी ग्रामीणों को बताया गया । इस अवसर पर उपस्थित अधिनस्थ अधिकारी व अन्य कार्मिक एवं ग्रामीणों द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: