बिहार

बरबीघा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 4 हजार जुर्माना वसूला

शेखपुरा, पंकज कुमार :  बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों पर अवैध कब्जा और जाम की समस्या से निपटने के लिए गुरुवार को नगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान का रूट और कार्रवाई :

नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर थाना चौक होते हुए पोस्ट ऑफिस तक चले अभियान में मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध कब्जों और दुकानों के बाहर सड़क तक फैले सामानों को हटाया गया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी की देखरेख में नियम तोड़ने वाले 4 दुकानदारों-अतिक्रमणकारियों से कुल 4,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

प्रशासन की चेतावनी :

Advertisements
Ad 1

अधिकारियों ने साफ कहा कि भविष्य में सड़क किनारे दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना राशि बढ़ाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बरबीघा को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यातायात सुगम करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

अपील और प्रतिक्रिया :

प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि सामान दुकान की निर्धारित सीमा में ही रखें, फुटपाथ या सड़क पर कब्जा न करें। आम लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे शहर की सूरत बदलेगी और जाम से निजात मिलेगी।

अभियान में नगर परिषद के कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा।

Related posts

नयाचक प्राथमिक विद्यालय में खुली लापरवाही की पोल, औचक निरीक्षण में प्रधान शिक्षक मिले गायब

घर में घुसकर 15 वर्षीय छात्रा का अपहरण, हथियार के बल पर ले जाने का आरोप; सात नामजद

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

error: