बिहार

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

पटना,  पीयूष कुमार प्रियदर्शी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गांधी मैदान में बिहार गृह रक्षा वाहिनी के नवनामांकित गृहरक्षकों के पारण परेड समारोह में कहा कि सशक्त गृह रक्षा वाहिनी सुरक्षित और विकसित बिहार की आधारशिला है। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

मुख्यमंत्री के बड़े ऐलान और बयान :

  1. होमगार्ड भत्ता बढ़ा: 3 सितंबर 2025 से होमगार्ड जवानों का दैनिक भत्ता 774 रु से बढ़ाकर 1121 रु किया गया। CM ने कहा- “उस दौरान मैं वित्त मंत्री था।”
  2. ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती: छात्राओं-बेटियों की सुरक्षा के लिए स्कूल-कॉलेजों के आसपास 5 हजार स्कूटी-मोटरसाइकिल से ‘पुलिस दीदी’ तैनात रहेंगी।
  3. कानून का राज: “अपराध एवं अपराधियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं, कानून का राज हर हाल में कायम रहेगा।”
  4. चुनाव में भूमिका: लोकसभा 2024 में 1.10 लाख और विधानसभा 2025 में 44 हजार होमगार्ड जवानों ने जिम्मेदारी निभाई। एक भी जगह री-पोल नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री और नीतीश का जिक्र :

सीएम ने कहा- “पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को साकार करने में पुलिस बल और गृह रक्षा वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विकास के लिए सुरक्षित वातावरण अनिवार्य है।”

Advertisements
Ad 1

ट्रेनिंग की सराहना :

40 डिग्री तापमान में जवानों के करतब को प्रेरणादायी बताया। कहा- बिहार स्पेशल आर्म्ड फोर्स, पारा मिलिट्री के समकक्ष होमगार्ड की ट्रेनिंग हो रही है, यह बड़ी बात है।”

कार्यक्रम में :

महानिदेशक शोभा ओहटकर ने जवानों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। महिला-पुरुष कमांडो ने करतब दिखाए। उप सीएम विजय कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया। DGP विनय कुमार, गृह सचिव कुंदन कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

बरबीघा में PMSMA के तहत लगा निःशुल्क प्रसवपूर्व जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिलीं मुफ्त सेवाएं

आदर्श ग्राम योजना के तहत शेखपुरा के 21 गांवों का चयन, समाहरणालय में हुई कार्यशाला

किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगा एग्रीकल्चर फीडर से बिजली: सीएम सम्राट चौधरी

error: