बिहार

फुलवारी के नोहसा में दाई का काम करने वाली युवती की बाथरूम में मिली लाश

फुलवारीशरीफ, अजित। फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के नोहसा में सर सैयद नगर कॉलोनी के एक मकान में दाई का काम करने वाली 17 वर्षीय किशोरी की नग्न-धरंग अवस्था में लाश उसके बाथरूम में मिली।

परिजन मकान मालिक पर उसके साथ बलात्कार करके हत्या करने का आरोप लगाने के साथ जमकर हंगामा बवाल काटा. परिवार के लोगों का कहना है कि मोहम्मद दानिश के मकान में उनकी बेटी दाई का काम करने जाती थी. सुबह को गई तो दोपहर में चली आई थी लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंची तब उसकी छोटी बहन खोजते हुए उसके मकान में पहुंची तो बाथरूम में वह नग्न धड़ंग पड़ी हुई थी. बहन अपने घर दौड़ कर पहुंची और अन्य परिजन उस मकान में पहुंचे तो बाथरूम में नग्न धड़ंग देख सन्न रह गए. फिर शोर मचाकर लोगों की भीड़ इकट्ठा की गई . हालांकि परिजन किशोरी को एम्स अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद लोग आक्रोशित हो गए. परिवार के लोग उसके साथ बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाने लगे.

Advertisements
Ad 1

मृतका के शव को एक हवा हवाई पर लादकर पटना एम्स मार्ग पर रखकर जमकर आगजनी करते हुए हंगामा बवाल काटने लगे. इस बीच गुस्साए लोगों की भीड़ उस मकान में हमला बोल दिया और मकान में मौजूद एक युवक और एक युवती को पकड़ कर बाहर खींचकर बुरी तरह पिटाई करने लगे. इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने लोगों की भीड़ से दोनों की जान बचाकर इलाज के लिए पुलिस हिरासत में अस्पताल भेजा. दुष्कर्म वह हत्या के बाद सड़क जाम आगजनी बवाल की सूचना पाकर डीएसपी फुलवारी शरीफ सुशील कुमार फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मशहूद अहमद हैदरी खगौल जानीपुर आसपास के कई थानों की पुलिस को साथ में लेकर लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए. वहीं एम्स पटना खगौल फुलवारी सड़क पर जाम लगने से भारी वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई.बारात ब्याह में आने जाने वाले कई वाहन व एंबुलेंस जहां तहाँ फंसे रहे. किसी तरह एंबुलेंस को आने जाने का मार्ग दिया गया।

Related posts

बकरीद को लेकर पटना पुलिस अलर्ट: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

बिहार में सड़क परियोजनाओं को मिली बड़ी मंजूरी, पांच जिलों में 3743 करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 12,509 पुरुष-7,312 महिलाएं शामिल

error: